फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघों ने लगाई झड़ी, शहर में आफत खड़ी

विज्ञापन
अंतू थाने के रैबी रजानीपुर में बिजली गिरने से अधेड़ की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बाद बादलों ने शहर में झमाझम बरसात की। बारिश से सड़कें, गलियां, सरकारी अस्पताल, कार्यालय सब लबालब हो गए। मुहल्लों में भीषण जलभराव से लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोग घरों से पानी निकालने को लेकर दिनभर मशक्कत करते रहे। जलभराव के चलते शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 88 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 28.8 व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों की पैठ मजबूत हो गई है। शहर से गांव तक झमाझम बरसात हो रही है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिर गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इससे शहर बारिश के पानी से लबालब हो गया। पल्टन बाजार, सीएन सिंह गली, सब्जी मंडी, देवकली रोड, शिवपुरी, करनपुर में भीषण जलभराव हो गया।
पल्टन बाजार सब्जी मंडी में जलभराव के चलते दुकानदारों को काफी असुविधा हुई। अधिकांश दुकानदार जलभराव के चलते लौट गए। इसके अलावा विवेक नगर, पल्टन बाजार, शिवपुरी, करनपुर, दहिलामऊ साहित दर्जनभर मुहल्लों में भीषण जलभराव के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। दिनभर लोग बारिश का निकालने को मशक्कत करते रहे। जिला अस्पताल में भी जलभराव की समस्या रही। मरीज से लेकर तीमारदार तक मशक्कत करते रहे। सडक़ों व गलियों मेें भी भीषण जलभराव की समस्या रही। बारिश ठप होने के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 88 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

भीषण बारिश से दो रिहायशी मकान जमींदोज
जेठवारा। सदर तहसील के रामनगर निवासी दिनेश मिश्रा व रामकृष्ण मिश्रा का रिहायशी कच्चा मकान बारिश से भरभरा कर गिर गया। गनीमत थी कि उस समय परिजन घर से बाहर थे। इससे हादसा नहीं हुआ। हालांकि मकान में दोनों ही परिवारों की गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। इस संदर्भ में क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी से पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है।
बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, साथी गंभीर
बकरी चराने जंगल में गए एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के रैबी रजानीपुर गांव के बेहड़ा निवासी 54 वर्षीय रामराज अपने साथी गुरुप्रसाद प्रसाद के साथ बकरी चराने जंगल में गया था।
बारिश तेज होने पर दोनों पेड़ की छांव के नीचे बैठ गए। इस दौरान बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। गुरु प्रसाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के रामनगर में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।- फोटो : PRATAPGARH

बुधवार को दोपहर हुई जोरदार बारिश से पल्टन बाजार में शिव मंदिर तिराहे पर हुआ जलभराव।- फोटो : PRATAPGARH

बुधवार को दोपहर हुई झमाझम बारिश से मीराभवन आवास विकास मोहल्ले में हुआ जलभराव।- फोटो : PRATAPGARH

बुधवार को दोपहर हुई जोरदार बारिश से विक्रम तिराहे पर हुआ जलभराव।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें