खजुरिया गयासपुर गांव में देर रात आधा दर्जन की संख्या में बदमाश ने एक घर में धावा बोल दिया। परिजनों को बंधक बनाने के बाद लूटपाट शुरू कर दी गई। 50 हजार रुपये समेत कीमती सामान और लाखों के जेवर बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर परिजनों की जमकर पिटाई कर दी।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया गयासपुर गांव में देर रात घर में घुसे बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। 50 हजार रुपये नकद समेत लाखों के जेवर समेट ले गए। विरोध करने पर परिजनों को बांधकर रॉड से पीटा। किशोरी को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से भागने में सफल रहे। सुबह पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। किशोरी और उसके भाई की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
खजुरिया गयासपुर गांव में देर रात आधा दर्जन की संख्या में बदमाश ने एक घर में धावा बोल दिया। परिजनों को बंधक बनाने के बाद लूटपाट शुरू कर दी गई। 50 हजार रुपये समेत कीमती सामान और लाखों के जेवर बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने किशोरी को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। परिजनों पर रॉड से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।