फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नाले में गई विश्वनाथगंज विधायक की स्कार्पियो, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल की स्कार्पियो नाले में चली गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। एक सहयोगी को मामूली चोटें आईं। जेसीबी की मदद से स्कार्पियो को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। शाम करीब चार बजे वह मानधाता के चमरूपुर पठान पहुंचे। वहां से घर के लिए जाते समय चालक को झपकी आ गई। इससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। विधायक का वाहन नाले मेें फंसा देख आस पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जेसीबी से स्कार्पियो को बाहर निकाला गया। हालांकि हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए। स्कार्पियो सवार उनका सहयोगी राज पटेल मामूली रूप चोटहिल हो गया। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें