फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : कांग्रेस-सपा का डीएनए एक, दोनों रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

Sun, 19 May 2024 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

वाराणसी के संकटमोचन मंदिर पर जब आतंकी हमला हुआ तो प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हमला हुआ तब भी केंद्र में कांग्रेस और राज्य में सपा की सरकार थी। जब इन दोनों पार्टियों का गठजाेड़ होता है तो अनर्थ जरूर होता है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस-सपा का डीएनए एक है, दोनों रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही हैं। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। याद करिये पहले जब आतंकी घटनाएं घटित होती थीं तो सपा और कांग्रेस वाले कहते थे कि आतंकवाद सीमापार से हो रहा है। कांग्रेस और सपा आतंकवादियों की हितैषी पार्टी हैं। सीएम योगी ने रविवार को प्रतापगढ़ के लालगंज में जनसभा में कांग्रेस और सपा पर हमला बोला।कहा कि इनके काले कारनामों को आपने देखा होगा।

विज्ञापन










वाराणसी के संकटमोचन मंदिर पर जब आतंकी हमला हुआ तो प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हमला हुआ तब भी केंद्र में कांग्रेस और राज्य में सपा की सरकार थी। जब इन दोनों पार्टियों का गठजाेड़ होता है तो अनर्थ जरूर होता है। याद रखना प्रतापगढ़ की धरती पर सभी बीमारियों का एक ही अचूक इलाज है आंवला। जहां से आंवला शुरू हो जाए तो समझो प्रतापगढ़ आ गया। तभी तो लोग कहते हैं सौ पढ़ा न एक प्रतापगढ़ा...। यह नए जमाने का भारत है। अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो मोदी ही। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। अबकी बार 400 पार का नारा योगी ने लगाया।

विज्ञापन

कहा कि प्रतापगढ़ की पहचान आंवला है। प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज बन गया है। हाईवे, बाईपास, ओवरब्रिज व अंडरपास बन रहे हैं। सपा सरकार में गरीब रोजगार के अभाव में दम तोड़ता था। किसान आत्महत्या करता था। नौजवान पलायन करता था। बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। आज 80 प्रतिशत लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। महिलाओं को उज्ज्वला योजना का सिलिंडर मिल रहा है। इसके साथ होली और दीपावली पर एक सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को हर साल पांच लाख तक के इलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड से मिलेगी। 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश में 56 लाख गरीबों को आवास योजना का लाभ मिला। बाकी बचे गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे।

संगमलाल गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमने रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कराया एवं नई अयोध्या बनाई। रामपुरखास के कितने लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करके आ गए। आप जाएंगे तो अयोध्या को पहचान नहीं पाएंगे। नई अयोध्या आपको मिलेगी। इसीलिए दुनिया कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

राम भक्त हो या रावण भक्त

राम भक्त जहां कहीं भी रहेगा वह देश की सुख, शांति, गरीब व विकास के बारे में सोचेगा। जो रावण भक्त हैं वह राष्ट्रद्रोही और रामद्रोही हैं। इन सबके चेहरे एक जैसे हैं। एक जैसे लोग, एक साथ मिलकर अराजकता फैलाते हैं। पहले शिवरात्रि पर दंगा, होली-दीपावली पर दंगा होता था। लेकिन अब दंगाई रामनाम सत्य की यात्रा पर हैं। पिछले सात सालों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।

विधायक की रसमलाई व आंवला का बखान

सीएम ने सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के प्रतिष्ठान की रसमलाई का बखान किया। प्रतापगढ़ के आंवले को देश और दुनिया में भेजने के लिए प्लान तैयार करने की बात सीएम ने कही। कहा कि प्रतापगढ़ में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विधायक व सांसद रोडमैप बनाएं ताकि अन्य जिलों के लोग यहां पर रोजगार के लिए आएं।

विज्ञापन

औरंगजेब की घुस गई आत्मा

सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार आई तो यह वरासत टैक्स लगाएंगे। बाप-दादाओं की जमीन, पैसे व जेवर पर टैक्स लगाएंगे। यह औरंगजेब का जजिया कर है। औरंगजेब की आत्मा इन दोनों दलों के अंदर घुस गई है। पैसा आपका, कमाई आपकी और टैक्स इनका। डकैती डालने की आजादी इनको नहीं दी जाएगी। आज भी कोई मुसलमान अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता। औरंगजेब ने अपने ही पिता को जेल में डाल दिया था। आम लोगों के मेहनत की कमाई को मुसलमानों में नहीं बांट सकते। कर्नाटक की राज्य सरकार ने पिछड़ी जाति का आरक्षण काटकर मुसलमानाें को दे दिया। बाबा साहब के संविधान का अपमान कांग्रेस ने किया है।

जाति के नाम पर बांटेंगे

कांग्रेस और सपा लोगों को जाति के नाम पर बांटेंगे। इनका कोई विश्वास नहीं कहा पलट जाएं। सपा ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी, आप इन्हें वोट के लिए तरसाइये। इन्होंने पानी के लिए तरसाया, आप इन्हें वोट के लिए तरसाइये। आप को सतर्क करने के लिए आए हैं। आपको बंटना नहीं है। सपा ने विकास से वंचित किया है, इनको माफ नहीं करना है।

देर से पहुंचे सीएम

सीएम योगी की जनसभा दोपहर 12 बजे थी लेकिन वह दोपहर दो बजे मंच पर पहुंचे। उन्होंने जनसभा में देरी से पहुंचने पर लोगों से क्षमा मांगी। अपने 22 मिनट के संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और सपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही जनता से 25 मई को विकास के नाम पर वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें