फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: दीवानी कोर्ट, सीएमओ आवास, नगरपालिका कार्यालय बना हॉटस्पॉट

Wed, 17 Jun 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर के बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दीवानी परिसर कंटेनमेंट जोने में आने से अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है। सीएमओ आवास, करनपुर और नगरपालिका परिषद कार्यालय, डूडा कार्यालय, जलनिगम को भी कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने मंगलवार को छह स्थलों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करने को कहा है। हालांकि मंगलवार तक इन इलाकों को सील नहीं किया गया था। 
 

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिले में स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर के बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने 250 मीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

दीवानी परिसर कंटेनमेंट जोन की परिधि में आने के कारण अग्रिम आदेशों तक कोर्ट को बंद कर दिया गया है। इधर जिला प्रशासन ने सीएमओ आवास, करनपुर और नगरपालिका कार्यालय, डूडा कार्यालय को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
इसके साथ ही आसपुर देवसरा के संग्रामगंज, कंधई के सिंगठी, रानीगंज के अडार, कोहंड़ौर के अमिलहा, पूरेचंदी गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर पूरा एरिया सील करने को कहा गया है।

हालांकि मंगलवार को सील करने की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई थी। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि 24 घंटे तैनात रहने वाले मजिस्ट्रेटों की निगरानी में यह इलाके 21 दिनों के लिए सील रहेंगे।
विज्ञापन

pratapgarh - फोटो : pratapgarh

सीएमओ आवास में होता रहा निर्माण 

सीएमओ आवास में कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद भी मंगलवार को निर्माण कार्य होता रहा। सीएमओ आवास को जोड़ने वाले रास्ते के खराब होने के कारण इन दिनों नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर सीएमओ ने आनन-फानन में निर्माण कार्य बंद कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें