फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: सड़कों पर दौड़ीं बसें, गिनती के मिले यात्री 

Mon, 01 Jun 2020 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बस अड्डे के बाहर खड़ीं रोडवेेज बसें। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
सोमवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए पहली बस रवाना हुई। रोडवेज ने 35 बसों के संचालन की तैयारी की थी, मगर यात्रियों की संख्या गिनी-चुनी होने होने के कारण 27 बसें ही सड़क पर उतारी गईं। बस में यात्रियों को मॉस्क लगाने पर ही प्रवेश दिया जा रहा था। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाती रही। 
विज्ञापन


अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार से रोडवेज की बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। डिपो से सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए पहली बस रवाना हुई, मगर सवारियों की संख्या सिर्फ तीन थी। दोपहर करीब सवा दो बजे चालक से हुई बात में उसने बताया कि अभी मैं रायबरेली पहुंच रहा हूं और अभी मेरे बस में वहीं तीन सवारियां हैं। रास्ते में कोई सवारी नहीं मिली।

सोमवार को डिपो ने 35 बसों के संचालन की व्यवस्था बनाई थी, जिसमें दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या को चलने वाली बसें शामिल थीं, मगर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण 27 बसों को ही सड़कों पर उतारा गया। डिपो से बसों को सैनिटाइज करने के बाद ही बाहर निकाला जा रहा था। बस पर बैठने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी।
विज्ञापन


मॉस्क लगाने के बाद ही बसों में बैठने की अनुमति दी जा रही थी। चालक और परिचालकों की नजर सुरक्षा पर टिकी हुई थी। एआरएम ने बताया कि पहला दिन होने के कारण सवारियां नहीं निकली, मगर अब प्रतिदिन नियमित रुप से बसें चलेंगी। हालांकि अफसरों की नजर से दिल्ली से लौटने वाली बसों पर टिकी हुई है। जानकारों का मानना है कि दिल्ली से आने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें