फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे छूटे लोगों के नाम

विज्ञापन
ayushman bharat yogna
विज्ञापन
जिले के करीब 30 हजार परिवार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आयुष्मान भारत योजना से वंचित इन लोगों का नाम भी जल्द ही योजना में शामिल कर लिया जाएगा। शासन ने सीएमओ को आदेश दिया है कि अंत्योदय कार्ड धारकों के नाम आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए जाएं। जिससे इलाज के अभाव में इन लोगों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

जनपद के 30 हजार परिवार ऐसे हैं जो अंत्योदय कार्डधारक हैं, मगर सर्वे में इनका नाम आयुष्मान भारत योजना के तहत नहीं शामिल किया गया। ऐसे में इनके बीमार होने पर इलाज कराने के लिए परेशान होना पड़ता है। कर्ज लेना पड़ता है। समय से इलाज न होने के कारण इनकी जान तक चली जाती है। इस दिक्कत को देखते हुए योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के मुखिया को आदेश दिया है कि जिले के छूटे लोगों के भी नाम आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाए।
जिससे गरीब परिवार के लोग पांच लाख रुपये तक मुफ्त में सरकारी अथवा इंपैनल अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकें। नए नाम शामिल करने के लिए फिर से आशा बहुओं को सर्वे करने के लिए कहा जा रहा है। उन्हें अंत्योदय कार्ड धारकों से मिलकर उनके परिवार के सदस्यों के नाम आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अभी नहीं बन सके हैं गोल्डन कार्ड
वर्ष 2011 में हुई आर्थिक एवं जाति जनगणना के आधार पर जिले के एक लाख 77 हजार लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित किया गया था। इनमें अब तक महज एक लाख 40 हजार लोग ही अपने गोल्डन कार्ड बनवा सके हैं। अन्य लाभार्थी इसे लेकर जागरूक नहीं हैं। जबकि कैशलेस इलाज के लिए गोल्डन कार्ड जरूरी हैं।
अंत्योदय कार्ड धारकों का नाम आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का पत्र सीएमओ के पास आया है। अभी पूर्ण जानकारी नहीं है। ज्यादा जानकारी सीएमओ ही दे सकते हैं। डॉक्टर सुधाकर सिंह, प्रोग्राम मैनेजर, आयुष्मान भारत योजना।
जिले के लगभग 30 हजार अंत्योदय कार्डधारक परिवार के सदस्य आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए हैं। शासन की ओर से इनका नाम बढ़ाने के लिए कुछ आदेश आया है। किस तरह नाम बढ़ाया जाएगा, इसके लिए किसी भी प्रकार की गाइड लाइन नहीं मिली है। जैसे ही गाइड लाइन मिलती है तत्काल अंत्योदय कार्ड धारकों का नाम इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा। डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें