फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बाइक से गिरकर आशा बहू की मौत 

Tue, 11 Jun 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
शीला (55) - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
गांव की महिला को प्रसव कराने के लिए अस्पताल जा रही आशा बहू की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गोपालगंज गांव निवासी शीला (55) पत्नी फूलचंद्र अपने गांव में ही आशा बहू थी। सोमवार को वह अपने गांव की प्रतिमा पत्नी शिवकुमार को प्रसव के लिए कुंडा सीएचसी लेकर आ रही थी।

गर्भवती प्रतिमा को उसका पति बाइक से ला रहा था और शीला गांव के ही भोला यादव की बाइक पर बैठी थी। कुंडा के चकिया गांव के पहले ही अचानक झटका लगने के कारण शीला बाइक से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे उठाकर किसी तरह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलख पड़े। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें