एसपी के आश्वासन पर माने परिजन
50 लाख रुपए मुआवजा, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी पर की मांग पूरी करने के आश्वासन पर परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। एसपी ने कहा कि अगर बवाल किया तो ठीक नहीं होगा। शासन स्तर से भी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। घटना को लेकर परिजनों ने एसपी को तहरीर दी।