फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में चोरी के फरार आरोपी को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बदमाश पिछले दिनों बाबागंज स्थित पेट्रोल पंप और बुद्धिधर स्थित डिग्री कॉलेज में हुई चोरी की घटना में शामिल था। इंस्पेक्टर सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि बदमाश को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान शेरा के बाइक से उधर से गुजरने की भनक लगी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संग्रामगढ़ पुलिस को शुक्रवार रात 11 बजे वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। चोरी के आरोपी मानिकपुर थाना क्षेत्र के ममरखापुर निवासी शेरा पुत्र इकबाल पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई। उसके पास से तमंचा, बाइक आदि बरामद हुआ है।

विज्ञापन





विज्ञापन



 

बदमाश पिछले दिनों बाबागंज स्थित पेट्रोल पंप और बुद्धिधर स्थित डिग्री कॉलेज में हुई चोरी की घटना में शामिल था। इंस्पेक्टर सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि बदमाश को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान शेरा के बाइक से उधर से गुजरने की भनक लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन जब उसे लगा कि भाग नहीं पाएगा तो पुलिस टीम पर गोली चला दी।

पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए गोली चलाई तो पैर में गोली लगने से शेरा लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस चोरी में शामिल दो अन्य आरोपियों मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे अली नकी निवासी समीर अहमद पुत्र सिराज अहमद व अलीगंज मानिकपुर निवासी बिलाल अहमद पुत्र आफताब को पहले ही जेल भेज चुकी है। शेरा चोरी करने वाले गिरोह का मुखिया था। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही थी। मुठभेड़ कस्बा लतीफपुर रजैसा बाजार के पास हुई। एएसपी संजय राय और सीओ राम मूरत सोनकर भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें