फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: जेठवारा में अधिवक्ता को मारी गोली 

Tue, 04 Jun 2019 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
 जेठवारा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात शहर से घर जा रहे अधिवक्ता को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें बाघराय सीएचसी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के अंगुरिहन का पुरवा गांव निवासी संदीप मिश्रा (28) अधिवक्ता हैं। वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। मंगलवार रात वह बाइक से घर जा रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव के पास अमरौना मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोकने के बाद तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे जेठवारा एसओ संदीप को बाघराय सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। जेठवारा एसओ ने बताया कि गोली लगने से घायल वकील को इलाहाबाद ले जाया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घरवालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें