Pratapgarh News : जमीन की खुदाई कराकर स्प्रिट किया गया बरामद।
- फोटो : प्रतापगढ़
सभी ड्रमों में आठ हजार लीटर स्प्रिट भरा मिला। सूचना पर सीओ डॉ. अतुल अंजान भी पहुंच गए। पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा। सीओ रानीगंज ने बताया कि मकान मालिक राजा पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी राजा पाल के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभी कुछ दिनों पहले ही कनेवरा में पांच ड्रम स्प्रिट बरामद हो चुका है। दुकान के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक आबकारी रानीगंज समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।