फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर और सेल्समैन को तमंचा सटाकर दो लाख लूटे, मंचा हड़कंप

Wed, 31 Jul 2024 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नकाबपोश बदमाश बुधवार को दिन दहाड़े कुंडा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सेल्समैन और मैनेजर को तमंचा सटाने के बाद दो लाख रुपये कैश लेकर बदमाश आराम से फरार हो गए। जाते जाते बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ लेते गए।  एसपी और आईजी मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
कुंडा में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा थाना क्षेत्र के चकिया मौली पर बुधवार को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को तमंचा सटाकर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


कुंडा क्षेत्र के फौजी फीलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर दिन दहाड़े दो लाख की लूट हो गई। दो बाइक से पहुंचे पांच बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर राहुल तिवारी और सेल्समैन सचिन मिश्रा को तमंचा सटाकर दो लाख रुपये लूट ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एसपी डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की धर पकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।पेट्रोल पंप पर लूट की जानकारी होने पर आईजी प्रयागराज प्रेम गौतम मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
मुंह पर नकब लगाकर पहुंचे थे बदमाश, डीवीआर भी ले गए

पेट्रोल पंप पर दो लाख की लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने चेहरों को ढका हुआ था। पंप के कार्यालय के अंदर घुसकर बदमाशों ने मैनेजर और सेल्समैन को तमंचा सटा दिया और दो लाख रुपये कैश लेकर आराम से फरार हो गए। जाते समय बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए। 

कुछ देर पहले हुआ था एनकाउंटर

कुंडा पुलिस ने मंगलवार की देर रात लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ मुठभेड़ का दावा किया था। एक बदमाश को गोली लगने की बात भी कही जा रही थी। कुछ ही घंटे में बदमाशों ने प्रतापगढ़ पुलिस की पोल खोल दी और दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें