फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के हाथ पीले करने में होगी आसानी

Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए इस वर्ष सरकार ने दिल खोल कर मद्द करने की योजना बनाई है। दो साल से बंद शादी अनुदान योजना इस वर्ष पुन: प्रारंभ हो गई है। इस योजना के तहत अभी तक दस हजार रुपये अनुदान के तौर पर मिलते थे, मगर सरकार ने इसे बढ़ाकर अब तीस हजार कर दिया है। हालांकि समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली बीमारी अनुदान योजना बंद कर दी गई है। अब गंभीर बीमारी से परेशान लोगों को विभाग की ओर से कोई मदद नहीं मिलेगी। अगर, आप गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको स्थानीय विधायक और सांसद से मदद लेनी होगी।
विज्ञापन


शासन ने दो साल से बंद शादी अनुदान योजना एक बार फिर प्रारंभ कर दी है। सामान्य जाति, अनुसूचित जाति को समाज कल्याण विभाग से और पिछडे़ वर्ग के आवेदकों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से अनुदान की रकम मिलेगी। अभी तक शादी अनुदान के लिए मिलने वाली धनराशि भी सरकार ने बढ़ाकर तीन गुना कर दी है। पूर्व के वर्षों में दस हजार रुपये मिलते थे, मगर इस वर्ष बेटियों के हाथ पीले करने के लिए तीस हजार रुपये मिलेंगे। अनुदान का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के एक माह के बाद मूल अभिलेख समाज कल्याण विभाग में जमा करने होंगे। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शादी अनुदान के लिए पर्याप्त बजट मिलने की संभावना है, इसलिए अधिक से अधिक लोग आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें