जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खूब खेलो-खूब बढ़ो अभियान के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक- बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। दौड़ में बालक वर्ग में बृजेश व बालिका वर्ग में पूनम रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लंबी कूद, डिस्कस, शाटपुट सहित खेलों में बच्चों ने दमखम दिखाया।
15 00 मीटर दौड़ में बृजेश, अनूप, धर्मेंद्र व लंबी कूद में दिलशाद, राजकुमार, आसिफ खान क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 1500 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से पूनम रजक, अंकिता पाल, पुष्पा व लंबी कूद में सरिता सरेाज, नीतू पाल, अंकिता कुमारी क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी तरह दौड़, डिस्कस, शाटपुट, जेवलिन थ्रो में बच्चों ने दमखम दिखाया। इसके पूर्व सीओ रानीगंज रमेशचंद्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वजीर हसन रहे। इस मौके पर सूर्यभान, विनोद यादव, सूरज कुमार, अजय सिंह, हीरालाल, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।