फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के समर्थन व विकास की ताकत से हो रहा बहुमुखी विकास

Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
poltical news
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना ने रविवार को बारह करोड़ की लागत से बनने वाली आठ किलोमीटर चौड़ी सड़क की आधारशिला रखी। डभियार-कुंभापुर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से जिले के बहुमुखी विकास को एक और नयी दिशा हासिल हो सकेगी। तिवारी ने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित चौड़ी सड़क के बन जाने से लोगों को बाबा घुइसरनाथधाम दर्शन करने आने में भी सरलता होगी। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि जिले में सड़क व बिजली परियोजनाआें को और तेज गति जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश मिश्र, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, जिला पंयायत सदस्य प्रेमादेवी यादव, आशुतोष मिश्रा, रामबोध शुक्ला, नवीन सिंह, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो विधान सभाओं के लोगाें को मिलेगा फायदा
रामपुर खास व विश्वनाथगंज विधान सभाआें को जोड़ने वाले डभियार-पहाड़पुर मार्ग के बन जाने से यहां के लोगों को फायदा होगा। अभी तक इस संकरे जर्जर मार्ग से होकर विश्वनाथगंज के पहाड़पुर, सगरा सुंदरपुर, बाबूगंज, लीलापुर आदि इलाके के लोगाें को सांगीपुर व बाबा घुइसरनाथ धाम आना होता था। वहीं सांगीपुर, अठेहा व घुइसरनाथ धाम के रहने वाले लोगाें को जिला मुख्यालय जाने के लिए लालगंज हो चक्कर लगाना होता था। इससे आठ किलोमीटर दूरी अधिक तय करनी पड़ती थी। अब इस मार्ग के बन जाने से यहां के लोगों को चक्कर नहीं लगाना होगा। सड़क  की मंजूरी मिलने से लोगाें के खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें