फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : भानवी सिंह के ट्वीट से राजनीतिक हलचल तेज, लिखा जारी रखूगीं लड़ाई, न रुकना है न थकना है

Fri, 19 Jul 2024 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बीते कुछ महीने से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी कुमारी का विवाद उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। भानवी कुमारी ने राजा भैया के मुंह बोले भाई अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
भानवी कुमारी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा विधायक व जनसत्ता लोकतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने एक बार फिर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर हलचल मचा दी है। बृहस्पतिवार को लड़ाई जारी रखने का पोस्ट डालने के बाद शुक्रवार को भानवी ने एक और पोस्ट करके लिखा नारी है सहज,सरल,रखती सबका ख़्याल। बन जाती चंडी वही, जब सम्मान पर उठे सवाल। भानवी सिंह के पोस्ट से हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार (18 जुलाई) को किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा था कभी कभी सोचती हूँ जब रियासत , राजघरानों से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है। सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा। अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं ज़रूर लड़ूंगी, लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी।उचित समय का इंतज़ार कीजिए।

शुक्रवार (19 जुलाई) को अपनी पोस्ट में उन्होंने लिका नारी है सहज, सरल, रखती सबका ख़्याल। बन जाती चंडी वही, जब सम्मान पर उठे सवाल। इसी भाव के साथ … न रुकना है न थकना है । चलना है बस चलना है।भानवी कुमारी सिंह, भदरी रियासत।

विज्ञापन

राजाभैया और अक्षय के किलाफ दाखिल किया है मुकदमा

बीते कुछ महीने से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी कुमारी का विवाद उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। भानवी कुमारी ने राजा भैया के मुंह बोले भाई अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। भानवी कुमारी का आरोप था कि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, अमेठी के जामो के प्रधान अनिल कुमार सिंह, राजा भैया का ड्राइवर रोहित सिंह और भानवी का रसोइये रामदेव ने मिलकर उनकी कंपनी सारंग इंटरप्राइजेज के नाम पर खरीदी गई संपत्ति पर फर्जी दस्तखत कर कब्जा किया है.
विज्ञापन

दिल्ली में अक्षय पर दर्ज कराई है एफआईआर

भानवी कुमारी ने फरवरी 2023 में दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) विंग में अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी के तहत केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि अक्षय प्रताप ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के मेजारिटी शेयर हथिया लिए हैं। इसके लिए उन्होंने भानवी कुमारी के फर्जी डिजिटल साइन बनवाए और कंपनी में उन्हें हटाकर खुद डायरेक्टर बन गए। इस मामले की दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू विंग जांच कर रही है।

राजा भैया और पत्नी भानवी का चल रहा तलाक का केस

बाहुबली और प्रतापगढ़ कुंडा के भदरी स्टेट के राजा रघुराज प्रताप सिंह के परिवार की कलह फरवरी 2023 में उस वक्त सामने आई थी, जब दिल्ली में अक्षय प्रताप के खिलाफ भानवी ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद सामने आया कि दिल्ली की साकेत कोर्ट में भानवी कुमारी ने राजा भैया से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। फिलहाल कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें