फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर साथियों ने डायल 100 सिपाही को पीटा

Thu, 05 Apr 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के निर्मल पैलेस तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने डायल 100 के सिपाही को पीट दिया। करीब पांच मिनट तक मारपीट होती रही। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद हमलावर सिपाही भाग निकले। सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमला करने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के निर्मल तिराहे के पास बुधवार की देर रात दो सिपाही आपस में बात कर रहे थे। तभी उनके दो साथी पुलिसकर्मी बाइक से आ गए। इसी दौरान मानधाता थाना क्षेत्र में डायल 100 में तैनात आरक्षी अनूप कुमार सिंह निवासी उन्नाव स्टेशन रोड से खाना खाकर पैदल ही चौराहे की ओर पहुंचा।

सिपाही सादी वर्दी में था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पहले से खड़े चारो पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। उन पुलिसकर्मियों ने अनूप को रोक लिया। उनके बीच कहासुनी होने लगी। अचानक चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर सिपाही अनूप को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सिपाही भी उनका मुकाबला करने लगा लेकिन अकेला होने के कारण वे उस पर भारी पड़े। इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। भागकर चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। जिसके बाद हमलावर पुलिसकर्मी भाग निकले। चीता मोबाइल की टीम उसे कोतवाली ले गए। बाद में उसका मेडिकल कराया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि सिपाही ने तहरीर दिया है। आरोपी सिपाहियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें