फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीन बनी पुलिस, चाकू के 11 घाव होने के बाद भी नहीं लिखा मुकदमा

Tue, 20 Jul 2021 12:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

खेत में काम करने गए युवक के घर में घुसकर दबंग पड़ोसी लाखों रुपये की चोरी कर ले गया। लौटने पर इसकी जानकारी युवक को हुई तो उसने पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में काम करने गए युवक के घर में घुसकर दबंग पड़ोसी लाखों रुपये की चोरी कर ले गया। लौटने पर इसकी जानकारी युवक को हुई तो उसने पूछताछ शुरू कर दी। बातचीत के दौरान पड़ोसी ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से उसने उसके शरीर पर 11 वार किए। उसकी पत्नी, भाई और भयाहू को भी पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। मेडिकल कराने के बाद भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पीरानगर गांव निवासी राजेंद्र कुमार (35) शनिवार को अपने पत्नी और बच्चों के साथ खेत में काम करने गया था। लौटा तो उसके घर के सामान बिखरे हुए थे। जेवरात गायब थे। इस पर राजेंद्र ने पड़ोसी से पूछताछ शुरू कर दी। इससे गुस्साए पड़ोसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पूरे शरीर में उसने चाकू से 11 घाव किए। इसके साथ ही उसकी पत्नी मीना, भाई दुर्गेश व भयाहू को भी लाठी-डंडे से पीटा।

आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची। बाद में पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। बावजूद इसके पुलिस उससे रातभर समझौते पर हस्ताक्षर करने को लेकर दबाव बनाती रही। रविवार को उससे कहा गया कि जेल में जगह नहीं है। इसलिए उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया जा सकता।
विज्ञापन

इसके बाद उसका मेडिकल गायब होने की बात कही गई। काफी देर बैठे रहने के बाद उसे डांटकर भगा दिया गया। शरीर पर चाकुओं के 11 घाव लिए वह इलाज के लिए भटक रहा है। उधर, एसओ का कहना है कि सारे आरोप गलत हैं। पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें