फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, एटीएम बदलकर करता था फ्राड

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हपुर पुलिस ने चोरी और फ्राड के मामले में फरार शातिर बदमाश को दबोच लिया। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस को भी उसकी तलाश थी। पुलिस उसके गैंग के तीन अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी वासिब महाराष्ट्र में रहता था।
विज्ञापन

देल्हूपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि उसने महाराष्ट्र से दो बोलेरो चोरी की थी। महाराष्ट्र में उसके खिलाफ लूट और छिनैती के साथ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में अलग-अलग लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से तीन लाख पार रुपये गायब कर दिए थे।
इस मामले में भी वासिब के खिलाफ छत्तीसगढ़ के पेंडरा थाने में मुकदमा दर्ज है। प्रयागराज के मऊआइमा से भी वह दो बार जेल जा चुका है। लूट, चोरी और छिनैती की कई घटनाओं में शामिल था। उसकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने भी जिले में डेरा डाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें