फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के उद्घाटन पर 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवा? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को सांसद खेल स्पर्धा के तहत दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन 13 ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने कबड्डी, दौड़, वॉलीबाल में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह व सांसद संगमलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सांसद खेल स्पर्धा का उद्घाटन किया। मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरागुलाब सिंह मानधाता के स्काउट के बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरुआत की।
मंत्री मोती सिंह ने कहा कि खेल का मैदान सामाजिक समरसता एवं सद्भाव पैदा करने का सबसे अच्छा स्थान है, जहां खिलाड़ी जाति, धर्म, लिंग, उम्र आदि का भेद-भाव भूलाकर खेल स्पर्धा में भाग लेते हैं। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की एक अनोखी पहल है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। एसपी सतपाल अंतिल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक सदर राजकुमार पाल ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्ति किया। संयोजक सांसद संगमलाल गुप्ता ने बताया कि 13 विकास खंडों में वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, एथलेक्टिस बालक-बालिका दोनों वर्ग के 0 से 17 एवं 18 से 21 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह, जिला युवा कलण अधिकारी अरुण सिंह, उप कीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान, प्रतिनिधि विनोद पांडेय, भाजपा महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में आठ सौ खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
तेरह ब्लॉकों में सांसद खेल स्पर्धा के तहत कुल 5500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रतियोगिता में 800 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का दीप जलाकर उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें