फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया मार्मिक वर्णन, भक्त हुए भाव-विभोर

Tue, 22 Oct 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पृथ्वीगंज बाजार के रामपुर खागल में श्रीमद्भागवत कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महराज। आयोजक
विज्ञापन
पट्टी के रामपुर खागल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को तुलसीपीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने छोटी सी किशोरी मेरे अंगना में खेले रे...भजन गाकर कथा की शुरुआत की। संगीतमय भजन सुन भक्त झूमने को मजबूर हो उठे। कथा के प्रारंभ में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन

कहा कि राधा का कन्हैया के साथ वैदिक रीति से विवाह हुआ था। हमारे यहां विवाह एक संस्कार है। आगे कहा कि रामचरित मानस में एक बार मां सीता ने भगवान राम को आर्य पुत्र कहा है, श्रीमद्भागवत में भी एक बार ही राधा रानी ने श्रीकृष्ण को आर्य पुत्र कहा है। स्वामी रामभद्राचार्य ने भगवान के द्वारा 12 असुरों के संहार का वर्णन भी किया।
इनसेट
रामपुर खागल में रहा गणमान्य अतिथियों का जमावड़ा
कथा स्थल पर आचार्य रामचंद्र दास, सुशील मिश्रा, रेनू मिश्रा, वासुदेवानंद सरस्वती, न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद मंजू रानी चौहान, लोक सेवा आयोग सदस्य कल्प राज सिंह चौहान, यूपी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह, राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र, दयाराम दर्श, डॉ. एसके जैन, ऊषा जैन, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, चेयरमैन पट्टी अशोक जायसवाल, हरिओम मिश्रा, प्रवेश, सांसद मनोज तिवारी, संजय पाल, गिरीश जायसवाल व विवेक उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
पवन सिंह के गीतों पर झूमे दर्शक
कथा के समापन की सांस्कृतिक संध्या पर भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह ने भजन व गीत प्रस्तुत किए। भजन संध्या के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ रही। जबकि सोमवार को सांसद व गायक मनोज तिवारी व अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दर्शकों का मनमोहा था।
विज्ञापन

पृथ्वीगंज बाजार के रामपुर खागल में श्रीमद्भागवत कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महराज। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें