फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता में वि​भिन्न आयु वर्ग में विजेता ​खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सब-जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी, अरबिया बानो, अंशिका भारती एवं रिया गौतम ने शानदार प्रदर्शन कर मंडलीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। जूनियर बालिका वर्ग में शिवांशी यादव विजेता बनकर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। जूनियर एवं सीनियर बालक वर्ग में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज एवं पीबी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मंडलीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक आशुतोष निर्मल, विनीत सिंह यादव रहे। इस दौरान राम कुमार सिंह, मंजू सिंह, पवन कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें