फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश में ढहा मकान बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
रानीगंज कैथौला के बभनपुर गांव में गिरा मकान। संवाद
विज्ञापन
बभनपुर गांव में बुधवार रात बारिश के चलते राज किशोर तिवारी का कच्चा घर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। सभी आंशिक रूप से मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित परिवार लंबे समय से टिन, पन्नी और तिरपाल के सहारे गुजर-बसर कर रहे हैं। राज किशोर ने बताया कि आवास की मांग को लेकर वह करीब एक वर्ष से ब्लॉक के चक्कर लगा रहा है। 23 अगस्त 2025 को तत्कालीन उप जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद परिवार को आवास नहीं मिल सका। तहसीलदार रवि यादव ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके का निरीक्षण कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें