फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में शतक लगाने के करीब पहुंचा पेट्रोल, 99.57 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी पंद्रह तो कभी बीस पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल जिले में शतक लगाने के करीब पहुंच गया है। शहर में बृहस्पतिवार को साधारण पेट्रोल 99.57 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका, जबकि डीजल के दाम बढ़कर 91.14 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। महज एक साल के अंदर पेट्रोल के दामों में 26.58 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दामों में कभी भी अचानक बढ़ोतरी नहीं हुई। पेट्रोल के दाम रुपयों की बजाय धीरे-धीरे कर पैसों में बढ़ते रहे। कभी पंद्रह पैसे, कभी 25 पैसे और कभी 35 पैसे की बढ़ोतरी करते हुए पेट्रोल अब सौ रुपये लीटर के करीब पहुंच गया है। पेट्रोल के दाम में सालभर के अंदर ऐसा मौका कम ही आया, जब रुपये में बढ़ोतरी हुई हो। जब कभी भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, तो पैसों में बढ़ोतरी हुई है।
जिले में सालभर के अंदर पेट्रोल के दाम में 26.58 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को साधारण पेट्रोल 99.57 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका, जबकि स्पीड पेट्रोल 102.45 रुपये लीटर पर पहुंच गया। डीजल के दाम बढ़कर 91.14 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन

आज शतक पार कर सकता है पेट्रोल
पेट्रोल और डीजल के दाम प्राय: बढ़ते रहते हैं। जानकारों का मानना है कि शुक्रवार को फिर पेट्रोल के दामों में इजाफा हो सकता है। अब दाम बढ़ने पर पेट्रोल सौ रुपये के पार पहुंच जाएगा। इधर पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई गिरावट आने के संकेत नहीं मिलने पर प्राइवेट बसों का किराया बढ़ गया है।
पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जब कीमतें बढ़ती हैं, तो साफ्टवेयर स्वयं अपडेट हो जाता है। संचालक दाम निर्धारण में कोई गड़बड़ी नहीं कर सकते हैं। पेट्रोल की कीमत सौ रुपये पहुंचने में 43 पैसे कम है। अगली बार दाम बढ़ने के साथ पेट्रोल सौ के पार पहुंच सकता है। देवव्रत मिश्रा, मैनेजर, जगवंती फ्यूल स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें