फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेखौफ कार सवारों की फायरिंग से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करेला पुलिस चौकी के करीब बेखौफ कार सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया, जिससे लोग सहम गए। अफरा-तफरी के बीच दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। तीन थानों की पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

करेला बाजार में कार सवार हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया। पुलिस से बेखौफ हमलावर डंडे हॉकी के साथ असलहे से लैस होकर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से उतरते ही सड़क के किनारे नाश्ता कर रहे नवाब व इकलाख पर हमलावर टूट पड़े।
शोर शराबा सुनकर बाजार के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करने लगे। यह देख लोग सहमकर पीछे हट गए। दुस्साहस का परिचय देते हुए कार में बैठने के बाद भी फायरिंग करते रहे। जिससे खौफजदा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। दुकानदार से भी एसपी ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
इस घटना से इलाकाई पुलिस के सक्रियता की पोल खुलती नजर आई। एसपी ने कहा कि गांव की रंजिश में ही घटना हुई है। आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें