अपर सत्र न्यायाधीश ममता गुप्ता की कोर्ट ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या में दोषी पाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। रानीगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के ठठेली के रहने वाले सादाब को हत्या का आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास एवं एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा है अर्थदंड नहीं जमा करने पर छह माह की और सजा भुगतनी होगी।
इस मामले में राज्य की ओर से कोर्ट में पैरवी करते हुए एडीजीसी ने कोर्ट को बताया कि वादी मुकदमा रानीगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के ठठेली निवासी शाह मोहम्मद के अनुसार 4 जनवरी 2022 को उसके भतीजे सोहेल के ऊपर आरोपी सादाब ने चाकू से हमला किया था।
परिजन घायल सोहेल को लेकर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत नाजुक देख एसआरएन रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हाे गई थी।