फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हादसे में घायल मरीजों का अब रानीगंज ट्रामा सेंटर में हो सकेगा इलाज

Wed, 28 Jun 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन डॉक्टरों के साथ चार स्टाफ नर्स तैनात और तीन वार्ड ब्वाय की हुई तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित रानीगंज ट्रामा सेंटर का संचालन एक जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे हादसे में घायल मरीजों का यहां बेहतर इलाज हो सकेगा। ट्रामा सेंटर में तीन डॉक्टर समेत चार स्टाफ नर्स और तीन वार्ड ब्वाय की तैनाती रानीगंज अधीक्षक के मांग पर सीएमओ ने की है।

रानीगंज तहसील के ठीक सामने करोड़ों की लागत से सपा शासन काल में ट्रामा सेंटर का निर्माण हुआ था। भाजपा विधायक रहे धीरज ओझा ने वर्ष 2019 में उद्घाटन करके ट्रामा सेंटर की शुरूआत की थी। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद कोरोना के दौरान ट्रामा सेंटर को कोविड वार्ड बना दिया गया। कोविड के मरीजों को भर्ती करने के बजाए इस सेंटर को कोविड टीकाकरण बूथ बना दिया गया। कोविड काल खत्म होने के बाद डॉक्टरों की कमी का हवाला देकर ट्रामा सेंटर में ताला लगा दिया गया। मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागत सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने रानीगंज सीएचसी का कमान संभालते ही सबसे पहले सीएमओ के पास पत्र भेजकर ट्रामा सेंटर के संचालन की आवाज उठाई। इसके बाद डॉक्टरों के साथ कर्मचारियों की मांग की। अधीक्षक ने बताया कि तीन डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स, तीन वार्ड ब्वाय ट्रामा सेंटर के लिए मिल गए हैं। एक जुलाई से ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हादसे में घायल मरीजों को सीएचसी नहीं जाना होगा। ट्रामा सेंटर पर रख कर इलाज किया जाएगा। हालत नाजुक होने पर ही रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें