फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रेमिका को ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ उतारा था सोनू को मौत के घाट

Wed, 28 Jun 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक समेत मृतक का मोबाइल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
लालगंज। प्रेमिका को ब्लैकमेल करने पर उसके प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने प्रेमिका समेत दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद कर ली गई है। मृतक का टूटा मोबाइल फोन भी मिला है, जिसमें प्रेमिका के उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेमिका समेत दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बसावन रहाटीकर में 24 जून को ननिहाल में रहने वाले दीपक सिंह उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रायबरेली जिले में फेंका था। मामले में मृतक के चाचा शेष कुमार सिंह की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच दिन बाद उदयपुर थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक पूरे बसावन की रहने वाली युवती ममता सिंह का गांव के अंकित यादव से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच ममता के पड़ोसी दीपक के हाथ किसी तरह दोनों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो लग गया। उसे वायरल करने की धमकी देकर मृतक युवती के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। प्रेमिका ने अंकित को यह बात बताई तो उसने सोनू को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ममता ने सोनू को रात में मिलने के लिए उसके घर से कुछ दूरी पर बुलाया। यहां पहले से मौजूद अंकित ने अपने दोस्त रंजीत कोरी के साथ मिलकर पिस्टल से उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को रायबरेली में फेंक दिया। पुलिस ने रामपुर कसिहा के समीप से हत्यारोपी अंकित व रंजीत को दबोच लिया। तलाशी के दौरान हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, पल्सर बाइक व मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हो गई। साजिश में शामिल ममता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें