फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : ओवरलोड टेंपो पलटी, नर्सिंग छात्राओं समेत ग्यारह घायल, दो की हालत नाजुक

Sun, 13 Nov 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

संगम चौराहे पर सामने बाइक सवार को देखकर तेज रफ्तार टेंपो चालक ने स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ओवरलोड टेंपो सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में टेंपो पर सवार सभी छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : टेंपो पलटने से घायल छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिग्री कॉलेज से छात्रों को लेकर आ रही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नर्सिंग कॉलेज की आठ छात्राएं व तीन छात्र घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को सीएचसी परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में भती कराया गया है। घटना के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन



हादसे की वजह ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार बताई गई है। लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्यीगिकी महाविद्यालय में छुट्टी के बाद शनिवार को दिन में करीब डेढ़ बजे छात्र-छात्राएं टेंपो से नगर के इंदिरा चौक की ओर वापस लौट रहे थे। चालक ने टेंपो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई थीं। ओवरलोड टेंपो छात्रों को लेकर तेज गति से दौड़ रहा था। 

प्रतापगढ़ : टेंपो पलटने से घायल छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
संगम चौराहे पर सामने बाइक सवार को देखकर तेज रफ्तार टेंपो चालक ने स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ओवरलोड टेंपो सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में टेंपो पर सवार सभी छात्र घायल हो गए। घटना की जानकारी पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह व शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को आननफानन में उपचार के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। घायलों में तीन छात्र व नर्सिंग कॉलेज की आठ छात्राएं शामिल हैं। कुछ में देर में लालगंज कोतवाल भी अस्पताल पहुंचे और छात्रों के उपचार की व्यवस्था कराई। 

ओवरलोड टेंपो पलटने की घटना में नर्सिंग की छात्रा सरिता सरोज(22), रूबी(22), सुषमा देवी(22), रोशनी सरोज(23), पूजा सरोज(22), अंजली गौतम(24), कोमल पटेल(23), विद्या देवी(22) समेत छात्र सक्षम सिंह(24), मो. अलीम(22) व अभिषेक केसरवानी(22) घायल हुए हैं। सरिता व कोमल की हालत नाजुक देख हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन परिजन ट्रामा सेंटर में ही उपचार करा रहे हैं। 


घटना की जानकारी पर घायलों के परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। उधर, हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि घायल छात्रों के इलाज के लिए चिकित्सकों से बात की गई है। आरोपी टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

वापस लौटने की जल्दी में था चालक
हादसे में मौके पर जुटे छात्रों ने बताया कि डिग्री कॉलेज गेट पर वाहनों की कमी थी। यह देख चालक ने क्षमता से अधिक सवारियां बैठा लीं। लालच में दोबारा कॉलेज वापस आने के लिए चालक बेकाबू रफ्तार से निकला। वापसी की जल्दबाजी में चालक के नियंत्रण खो देने से टेंपो पलट गई। जिसमें हादसा हो गया। 
विज्ञापन

बिना परमिट व रजिस्ट्रेशन के फर्राटा भर रहे वाहन, दे रहे हादसों को दावत
एक ओर सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। तमाम जागरूकता कार्यक्रम के बाद भी वाहन चालकों की मनमानी बंद होने का नाम नहीं ले रही। इस माह ओवरलोड टेंपो के पलटने से छात्रों को घायल होने की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। एआरटीओ विभाग की लापरवाही व पुलिस की अनदेखी के चलते लालगंज में अवैध वाहनों की बाढ़ आ गई है। यहां सवारियां भरकर फर्राटे भरते मैजिक, आटो, ई-रिक्शा ने राहगीरों की नाक में दम कर रखा है।


 अवैध वाहनों का न तो पंजीकरण है और न ही परमिट हासिल है। इसके बाद भी सुबह से शाम तक अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कार्रवाई से निडर होकर अवैध रूप से संचालित वाहनों पर ओवरलोडिंग कर चालक मनमानी कर रहे हैं। आरटीओ व पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो किसी भी समय अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे वाहनों से सबसे ज्यादा खतरा स्कूली बच्चों को ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें