फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू कार की ई-रिक्शा से टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित रायपुर तियाई पेट्रोल पंप के पास रविवार को कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल ई-रिक्शा सवार महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

रानीगंज कैथौला से सवारी लेकर ई-रिक्शा चालक लालगंज अझारा निवासी रमाकांत मिश्रा (53) लालगंज की ओर जा रहे थे। रायपुर तियाई पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई।
ई-रिक्शा सवार नया पुरवा निवासी संगीता (40) व उसके बेटे आदित्य (8) और डभियार की रानी देवी (39) भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लालगंज ट्राॅमा सेंटर भिजवाया। ट्राॅमा सेंटर से संगीता और उसके बेटे आदित्य को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके से कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वहीं, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से आदित्य की भी मौत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। आदित्य के परिजन रोते बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें