कोरोना काल में श्रमिकों के परिवारों को खाने-पीने का संकट न उत्पन्न हो, इसके लिए श्रम प्रवर्तन विभाग ने जिले के 22,676 श्रमिकों के खाते-खाते में एक-एक हजार रूपये की धनराशि भेजी है। बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने एनआईसी में पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
प्रतापगढ़। कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को गवाने वाले बच्चों को मुफ्त में कक्षा बारह तक की पढ़ाई और लैपटॉप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत उन बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा, जिनका देखभाल करने वाला कोई नहीं होगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर सिंह ने बताया कि अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा ,आर्थिक सहायता दी जाएगी। कक्षा एक से 12 तक नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था, बालिकाओं की शादी के लिए एक लाख रूपये का अनुदान, कक्षा नौ या उसके ऊपर की पढ़ाई पर 18 वर्ष तक के बच्चों को टैबलेट,लैपटाप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अगर किसी बच्चे को कोई गोद लेता है, तो कानूनी रूप से लाभ नहीं मिलेगा। लाभार्थी को उम्र प्रमाणपत्र देना आवश्यक होगा।
प्रतापगढ़। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कोरोना संक्रमण से व्यापारियों की हुई मौत पर परिजनों को मुख्यमंत्री से दस-दस लाख रूपये की आर्थिक मद्द देने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष के इस पहल की जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने सराहना की है।