कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए सभी तहसीलों में स्थित सीएचसी में मिनी ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। रानीगंज सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने रविवार को प्लांट की मशीनों की टेस्टिंग की। सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
रानीगंज सीएचसी में रविवार को लखनऊ से आई इंजीनियरों की टीम ने मिनी ऑक्सीजन प्लांट की मशीनों की जांच की। प्लांट को चालू कर देखा गया। सब कुछ ठीक देख टीम ने प्लांट शुरू करने की हरी झंडी दी है। इस प्लांट की मदद से रानीगंज सीएचसी में इमरजेंसी से लेकर विभिन्न वार्डों में एक साथ लगभग सौ मरीजों को ऑक्सीजन आसानी से मिलेगी। बिजली आपूर्ति ठप होने पर प्लांट को चालू रखने के लिए 25 केवीए का जेनरेटर लगाया जा रहा है।
रानीगंज सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। लखनऊ से आई टीम ने टेस्टिंग के बाद इसे चालू करने की अनुमति दी है। सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ