फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिले को नर्सिंग कॉलेज की सौगात, सीटें होंगी 60

Mon, 20 Nov 2023 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने जिले में नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी है। मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज का नया भवन बनेगा। इसमें 60 सीटें होंगी और सत्र 2024 से बीएसी नर्सिंग की पढ़ाई होगी। कार्यदायी संस्था जल्द ही इसके लिए जमीन चिह्नित करेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नर्सिंग कॉलेज का निर्माण डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर में ही होगा। कॉलेज के लिए भवन तैयार करने की जिम्मेदारी शासन ने राजकीय निर्माण निगम रायबरेली को देते हुए कार्यदायी संस्था नामित किया है। जमीन चिह्नित होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
औपचारिकताएं पूरी होते ही कार्यदायी संस्था कॉलेज के लिए भवन और छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल तैयार करने का कार्य शुरू करेगी। प्राचार्य के मुताबिक बताया कि अगले सत्र से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जिले में अभी तक सरकारी नर्सिंग कॉलेज न होने के कारण छात्र- छात्राओं को प्रयागराज, लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन


शासन ने डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में बीएसी नर्सिंग की पढ़ाई की स्वीकृति दी है। भवन और छात्रावास का निर्माण तय समय में पूरा कराया जाएगा। अगले सत्र 2024 से यहां 60 सीटों पर दाखिला देकर पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। - डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें