फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे से झूलकर नर्स ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के न्यू कॉलोनी बाबागंज में बुधवार की शाम नर्स वंदना ने फंदे से झूलकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। फॉरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया।
विज्ञापन

अमेठी के गौरीगंज के हरचंदपुर के रहने वाले अमित की 35 वर्षीय पत्नी वंदना न्यू कॉलोनी बाबागंज निवासी राम निहोर प्रजापति के मकान में अपनी दो बेटियों संग किराए पर रहती थी।
सेवा प्रदाता से चयनित होकर आई वंदना राजा प्रताप बहादुर महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ ओटी टेक्नीशियन का काम भी देखती थी। बुधवार की शाम उसने कमरे को भीतर से बंद कर फांसी लगा ली। उस समय दोनों बेटियां घर से बाहर खेल रहीं थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक परिचित उससे मिलने पहुंचा। आवाज देने पर भी कमरे के भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की से देखने पर फंदे से कोई लटकता दिखा। परिचित की सूचना पर मकान मालिक का बेटा पहुंचा। दूसरे किरायेदारों की मदद से दरवाजा तोड़कर लोग भीतर घुसे। देखा तो वंदना फंदे से लटक रही थी।
लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंचे शहर कोतवाल सुभाष यादव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर छानबीन करते रहे। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि मृतका के पति को सूचना दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। उसने यह कदम क्यों उठाया। परिजनों के आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें