बेहतर क्रेडिट वाली समूह की महिलाओं को उद्यम विकास के लिए आजीविका मिशन दोबारा ऋण उपलब्ध कराएगा। पुराने ऋण जमा करने वाली समूह की महिलाएं मिशन कार्यालय में संपर्क कर ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब 13577 समूह का संचालन किया जा रहा है। समूह से तकरीबन 1.50 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें से 50 हजार से अधिक महिलाएं आजीविका मिशन से ऋण लेकर मत्स्य पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन के साथ गोबर पेंट आदि उत्पाद तैयार कर व्यवसाय कर रही हैं।
समूह की महिलाओं को सहूलियत देते हुए आजीविका मिशन ने दोबारा ऋण देने का आदेश जारी किया है। तीन से पांच लाख का ऋण कम ब्याज दर पर महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि ऋण का लाभ लेने के लिए पुराने ऋण को चुकाने की अनिवार्यता को तय किया गया है। डीसी एनआरएलएम देव कुमार ने बताया कि दोबारा ऋण लेने के लिए समूह की महिलाएं कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।