फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्रयकेंद्रों पर धान ही धान सुखा सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर धान लाने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। क्रय केंद्र प्रभारी धान खरीदते समय मानक का हवाला देकर धान न खरीदने के लिए इन्कार नहीं कर सकेंगे। किसानों को धान की क्रय केंद्र पर बिक्री का पूरा मौका दिया जाएगा। यहां तक कि किसान अपना धान केंद्र पर सुखा भी सकेंगे।
विज्ञापन

शासन से धान की खरीद का मानक निर्धारित है। मानकों की कसौटी पर खरा उतरने पर ही धान क्रय केंद्र पर खरीदा जाता है। अभी तक क्रय केंद्र प्रभारी धान के मानक पूरे न होने पर किसान का धान न खरीद कर वापस कर देते थे, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
किसान की दिक्कतों को देखते हुए शासन ने नियम में बदलाव कर दिया है। यदि धान में नमी अधिक है तो उसे क्रय केंद्र पर सुखाने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा किसान धान की सफाई भी कर सकेंगे। जिससे उनको धान वापस न जाना पड़े। यदि गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं आ पाती है तो इसके लिए किसान की शिकायत सुनने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाने का प्रावधान भी किया गया है। यह समिति 48 घंटे के भीतर विश्लेषण कर निर्णय देगी।
विज्ञापन

जिले में 82 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिले में धान खरीद के लिए 45 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सहूलियत के लिए धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। वहीं आमतौर क्रय केंद्र पर धान खरीद में तेजी 15 नंवबर के बाद आती है।
धान की खरीद के लिए शासन से जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उससे सभी केंद्र प्रभारियों को अवगत करा दिया गया है। यदि कोई केंद्र प्रभारी निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अजीत तिवारी, डिप्टी एआरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें