फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से सपा व बसपा ने मुंह मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सियासी दलों के नेता भले ही अपने भाषणों में आधी आबादी को उनका हक देने व दिलाने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, मगर विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की कथनी व करनी में अंतर साफ दिख रहा है। इस बार चुनाव में आधी आबादी को बसपा ने टिकट ही नहीं दिया। सबसे ज्यादा कांग्रेस तीन सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे हैं। सपा व भाजपा ने एक-एक महिलाओं को टिकट दिया है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशियों को लेकर अधिकांश दल संजीदा नहीं दिखे। कांग्रेस ने चालीस फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

चुनाव का बिगुल बजने के बाद जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी ने रामपुर खास से आराधना मिश्रा मोना, बाबागंज से बीना रानी व पट्टी से सुनीता पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने केवल कुंडा से सिंधुजा मिश्रा सेनानी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने गठबंधन के चलते अपना दल एस कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को प्रतापगढ़ सदर से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी की ओर से आधी आबादी से पूरी तरह दूरी बनाई गई है। छोटे दलों ने भी महिला प्रत्याशियों को मौका नहीं दिया है। जबकि आए दिन जनसभाओं में सियासी दलों के बड़े नेता महिलाओं के हक व अधिकार के लिए बड़े-बड़े बयान देते हैं। जब उनके अधिकार देने की बात की आती है तो वादों व भाषणों को दरकिनार कर जीताऊ प्रत्याशी के रूप में पुरुष नेताओं पर अधिक भरोसा जताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें