फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर का स्टाक नहीं, कनेक्शन के लिए लगा रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मीटर के फेर में उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। कनेक्शन के लिए आवेदन व शुल्क जमा करने के बाद भी उपभोक्तओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल, विभाग के पास मीटर का स्टॉक नहीं है। आंकड़ों के अनुसार, जिले से 20 हजार मीटर की डिमांड भेजी गई है, मगर अब तक स्टॉक नहीं आया है। ऐसे में शुल्क जमा करने के बाद भी बिजली के कनेक्शन से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिले में चार डिवीजन हैं। जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड हैं। रानीगंज, सदर, कुंडा व लालगंज। इसके तहत करीब 5 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक नए कनेक्शन की भी प्रक्रिया चल रही है।
जिले के चारों डिवीजन में नए कनेक्शन के लिए डिवीजन आफिस, एसडीओ आफिस, उपकेंद्रों पर आवेदन आ रहे हैं। मगर लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि लोगों ने कनेक्शन का शुल्क तक जमा कर रखा है। मीटर का स्टॉक खत्म होने की वजह से कनेक्शन देने में अड़चन आ रही है। शहर में 150 के करीब कनेक्शन मीटर न होने की वजह से नहीं दिए जा सके हैं। आवेदन के साथ लोगों ने शुल्क तक जमा कर दिए हैं। यही हाल लगभग चारों डिवीजन का है। चारों डिवीजन से 20 हजार मीटर की डिमांड भेजी गई है। इसमें सदर से 7000, लालगंज से 4000, कुंडा से 6000 व रानीगंज से 3000 मीटर की डिमांड की गई है, मगर अभी तक स्टॉक नहीं आया है। लोग बिजली के लिए मीटर का इंतजार कर रहे हैं। एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि मीटर की कमी है। डिमांड भेजी गई है। जल्द समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें