फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सड़क हादसे में घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Wed, 09 Oct 2024 12:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद सड़क हादसे में घायल हो गए। बुधवार को वह प्रतापगढ़ में समीक्षा बैठक करने के लिए आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो जाने से वह घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल होने के बाद कैबिनेट मंत्री को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद की कार स्कॉर्ट में चल रहे वाहन से टकरा गई। मामूली रूप से घायल मंत्री को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने जांच कर उपचार किया। जानकारी पर डीएम, एसपी, सीडीओ और सीएमओ भी पहुंचे। करीब एक घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक करने के लिए लखनऊ से प्रतापगढ़ आ रहे थे। रायबरेली के सलोन में मत्स्य पालन मंत्री का काफिला गुजर रहा था। करहिया बाजार के करीब अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्ट की गाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दिया। जिससे मंत्री की कार स्कॉर्ट वाहन में पीछे से टकरा गई। इससे मंत्री की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि मंत्री व कार चालक को मामूली चोटें आईं।










दूसरे वाहन से मंत्री को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां सीएमओ और सीएमएस की मौजूदगी में प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर सीनियर चिकित्सकों ने जांच व उपचार किया। सूचना मिलने पर डीएम संजीव रंजन, एसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा भी पहुंचे। मंत्री काे ठीक देख अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक से लेकर राजापाल तिराहे तक रोका गया वाहनों का आवागमन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी के बाद राजापाल चौराहे से लेकर चौक घंटाघर तक चार पहिया वाहनों व ईरिक्शा का आवागमन रोक दिया गया। चालकों को वाहन समेत दूसरे रास्ते से भेजा जाता रहा। मेडिकल कॉलेज के गेट पर पुलिस वाहनों को हटवाती रही। लोग अचानक हुए बदलाव को लेकर दंग रहे।

गंभीर मरीजों को उठानी पड़ी दिक्कत

मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में अचानक सड़क दुर्घटना में घायल मंत्री के आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। अफसरों व नेताओं की आवाजाही के बीच लिफ्ट में मरीजों के आने जाने पर कुछ देर के लिए रोक लगा दी गई। ऐसे में काफी देर तक गंभीर रूप से पीड़ित विश्वनाथगंज की सावित्री समेत दूसरे मरीज लिफ्ट के बाहर स्ट्रेचर पर लेटे रहे। तीमारदार मरीजों को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें