Nine miscreants riding on three bikes robbed 85 thousand by beating the businessman
सगरासुंदरपुर। लालगंज कोतवाली के बासूपुर गांव के पास तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने लोहा व्यापारी की पिटाई कर 85 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
लालगंज के बासूपुर निवासी जीतलाल विश्वकर्मा की सगरासुंदरपुर बाजार में सरिया की दुकान है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तीन बाइक से आए नौ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पिटाई कर जेब में रहे 85 हजार रुपये लूटकर छह बदमाश सगरा जबकि तीन बासूपुर की ओर भाग निकले। लालगंज सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है।