फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Sep 2025 01:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के रखहां गांव में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
शांति सिंह। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधई थाना क्षेत्र के रखहां गांव में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का है।

विज्ञापन


श्याम सिंह के बेटे सालिक सिंह की शादी 23 मई 25 को फतनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में स्वर्गीय राम आशीष सिंह की बेटी शांति सिंह (22) के साथ धूमधाम से हुई थी । शादी के बाद शांति सिंह ससुराल आई तथा वह सास ससुर की सेवा करने लगी। इस दौरान वह तीन माह की गर्भवती भी हो गई। कमाने के लिए पति पूना चला गया। ससुर श्याम सिंह के अनुसार 20 सितंबर की रात शांति सिंह खा पीकर अपने कमरे में सोने चली गई। उसके सास-ससुर बाहर बरामदे में सो रहे थे। इस दौरान शांति ने साड़ी का फंदा लगाकर कमरे में लगे चुल्ले पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को नीचे उतार दिया तथा मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। मां कलावती देवी और परिवार के बृजेश सिंह, मुलायम सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह आदि लोग रखहा गांव पहुंच गए। भाई सूरज सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को ही वह रखहा गांव आया था। उनके सास ससुर से शांति को घर ले जाने की बात कहने लगा, लेकिन सास ससुर ने उसे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ताला चौकी इंचार्ज ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। इस दौरान गांव की महिलाओं तथा ग्रामीण के भीड़ लगी रही । मृतका की मां कलावती देवी ने पुलिस को बेटी के फांसी लगाकर जान देने पर सास ससुर पति तथा ननद के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष कधंई गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि मृतका की मां ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें