फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : नौचंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश रचने की अब सीबीआई करेगी जांच, ट्रैक पर स्लीपर रखने का मामला

Sat, 20 Sep 2025 06:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

फाफामऊ-ऊंचाहार रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखकर नौंचदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। चार दिन बीत जाने के बाद भी नवाबगंज, जीआरपी और आरपीएफ आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्रेस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ-ऊंचाहार रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखकर नौंचदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। चार दिन बीत जाने के बाद भी नवाबगंज, जीआरपी और आरपीएफ आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। शुक्रवार को सीआईडी टीमें जांच कर वापस लौट गईं।

मंगलवार की रात नौचंदी एक्सप्रेस फाफामऊ से सहारनपुर की ओर जा रही थी। परियांवा स्टेशन के आगे बढ़ने पर नवाबगंज थाने के गौरी गांव के पास शरारतियों ने स्लीपर को ट्रैक पर रख दिए। ट्रेन ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकरा गई थी, हालांकि, बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस मामले में नवाबगंज पुलिस रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अबतक करीब 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। जबकि, आरोपियों की धरपकड़ के लिए नवाबगंज के साथ जीआरपी और आरपीएफ भी लगी है।

शुक्रवार को अचानक सीआईडी के आने से रेलवे के मंडलीय अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। स्टेशन अधीक्षक परियांवा चेतन शुक्ल ने बताया कि रेल मंत्रालय अब ट्रैक पर स्लीपर रखने की जांच सीबीआई से करा रही है। नवाबगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है। अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें