फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 साल के राजनीतिक जीवन में तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा : मोती सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने बृहस्पतिवार को पट्टी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच अपनी ही सरकार में अफसरों के काम-काज पर नाराजगी जताई। कहा कि मुझे कहने में ये संकोच भी नहीं है कि मेरे राजनीतिक जीवन के 42 सालों में तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे...न देख सकते थे, वो अकल्पनीय है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल की मौजूदगी में पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि जिलों में बिजली थाने खुल गए हैं, एक बल्ब हमने घर में ज्यादा जला लिया, तुरंत बिजली थाने वाले पहुंच जा रहे हैं। मुकदमा लिखने की धमकी देकर वसूली कर रहे हैं। क्या हम अपराधी हैं। कार्रवाई कर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पूर्व मंत्री के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज में तहसील व थाने के अभूतपूर्व रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार पर भाजपा के लोग ही जब प्रमाण पत्र बांट रहे हैं तो इस अकल्पनीय भाजपाई भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए और कोई सुबूत चाहिए। अब देखते हैं बुलडोजर किस ओर मुड़ता है। इसे लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें