फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी पर पड़ोसी ने चाकू से किया हमला

Sun, 25 Jul 2021 12:14 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
A knife smeared with blood. A murder weapon. Representative photo crime - फोटो : Erwin Wodicka - wodicka@aon.at
विज्ञापन
रंजिश को लेकर पड़ोसी ने गल्ला व्यापारी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यापारी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पीड़ित की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के रामापुर नई बाजार निवासी शिवशंकर गुप्ता (65) गल्ला व्यापारी हैं। वह शुक्रवार रात अपने घर के सामने ट्रक पर गल्ला लदवा रहे थे। ट्रक का कुछ हिस्सा पड़ोसी गुड्डू के घर के सामने था। गुड्डू के बेटे रवि व शनि ने शिवशंकर से ट्रक हटाने के लिए कहा। इसी को लेकर शुरू हुए विवाद में रवि ने शिवशंकर के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया।

शोरशराबा सुनकर परिवार व आसपास के लोग दौड़े तो वे दुकान के भीतर घुसकर शटर बंद कर लिए। मौका पाकर पीछे के रास्ते से भाग निकले। शिवशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चाकू मारने के आरोपी को दबोच लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें