फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बकाया के चलते फ्लोर मिल की केबल काटने पर लाइनमैन को दौड़ाकर पीटा

Tue, 07 Feb 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर बाजार स्थित फ्लोर मिल की केबल काटने पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से संचालक का विवाद हो गया। लोगों को आक्रामक होता देख मौके से एसडीओ व जेई भाग निकले। केबल काटने वाले लाइनमैन की लोगों ने पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने उपकेंद्र से 70 गांवों की बत्ती गुल कर कार्रवाई के लिए थाने पर पहुंचकर घेराव कर दिया।
विज्ञापन

खबर भेजे जाने तक लाइनमैन थाने पर डटे हुए हैं। कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर स्थित उपकेंद्र से करीब दो सौ से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इलाके के मधुपुर में भूपेंद्र तिवारी ने फ्लोर मिल खोल रखी है। जेई प्रमोद मौर्य के अनुसार फ्लोर मिल पर बिजली विभाग का करीब 29 लाख रुपये बकाया है। सोमवार की शाम एसडीओ विद्युत चिलबिला पंकज राठौर व लाइनमैन के साथ वे लोग बकाया वसूली करने गए थे। लाइनमैन विपिन यादव से फ्लोर मिल की केबल काटने के लिए अधिकारियों ने कहा।
केबल काटने का विरोध करते हुए संचालक भूपेंद्र तिवारी बिल के संबंद्घ में उपभोक्ता फोरम के आदेश का हवाला देते हुए वसूली पर स्थगन आदेश की जानकारी दी। जिसे दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। लोगों को आक्रामक होता देख एसडीओ व जेई वहां से भाग निकले। इस बीच गुस्साए लोगों ने लाइनमैन विपिन यादव निवासी मधुपुर को बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। केवीआईसी का कार्ड फाड़ दिया। हालांकि बाजार के लोगों के बीच-बचाव पर उसकी जान बची।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीओ, जेई व लाइनमैन समेत अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त तहरीर थानाध्यक्ष को दी, मगर पुलिस ने लाइनमैन से अकेले तहरीर देने की बात कही। जिसके बाद लाइनमैन विपिन यादव ने दूसरी तहरीर लिखकर पुलिस को दी, मगर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय आनाकानी करती रही। इससे आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने मधुपुर व थाना क्षेत्र के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी।
साल्हीपुर उपकेंद्र के लाइनमैन समेत अन्य कर्मचारी कार्रवाई की मांग को लकर थाने पर डटे हैं। थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें