फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 21 Nov 2023 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सुबह करीब पौने सात बजे वह खेत में लगे पंपिगसेट के करीब लहूलुहान अवस्था में मिला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल राजकुमार को लेकर पीएचसी गई। वहां से मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Pratapgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसपुर देवसरा के नचरौला निवासी राजकुमार यादव 30 मंगलवार भोर में शौच के लिए घर से निकला। सुबह करीब पौने सात बजे वह खेत में लगे पंपिगसेट के करीब लहूलुहान अवस्था में मिला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल राजकुमार को लेकर पीएचसी गई। वहां से मेडिकल कॉलेज लाया गया।

विज्ञापन




हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव देखते हुए पुलिस तैनात है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि नामजद तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें