Pratapgarh News : एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक आरके वर्मा को किया दोषमुक्त वर्ष 2016-17 में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का रानीगंज में रोड शो हो रहा था। इस दौरान रोड शो में शामिल लोगों पर हमला किया गया था।
रानीगंज थाने के सामने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में हाईकोर्ट के आदेश पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा और उनके चार समर्थकों को दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
वर्ष 2016-17 में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का रानीगंज में रोड शो हो रहा था। इस दौरान रोड शो में शामिल लोगों पर हमला किया गया था। इससे नाराज विधायक अपने साथियों के साथ थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
एमपी-एमएलए कोर्ट के जज बलरामदास जायसवाल ने मुकदमे में आरोपी बनाए गए रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, घनश्याम यादव, राजेंद्र पाल, वंशीलाल और लक्ष्मीशंकर को निर्दोष पाते हुए बरी कर दिया है।