फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मैकेनिक का बेटा आदित्य 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ बना जिले का टॉपर

विज्ञापन
Motor mechanic's son Aditya became the district's topper with 98.2 percent marks. - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में मोटर मैकेनिक के बेटे संगम इंटरनेशनल स्कूल कटरामेदनीगंज के छात्र आदित्य मौर्य ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र उत्कर्ष सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और जवाहर नवोदय स्कूल की छात्रा एंद्री पांडेय और संस्कृति आर्य ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। अधिकांश स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं का परिणाम जारी होते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। शहर के जोगापुर में मोटर मैकेनिक जयप्रकाश मौर्य का बेटा संगम इंटरनेशनल स्कूल कटरामेदनीगंज का छात्र आदित्य मौर्य 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का टॉपर बना है। पेट्रोलपंप पर नौकरी करने वाले उमेश बहादुर के बेटे और संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र उत्कर्ष सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
जवाहर नवोदय स्कूल की छात्रा एंद्री पांडेय और आत्रेय एकेडमी की छात्रा संस्कृति आर्य ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा स्वाती दुबे 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे, लालगंज स्थित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के छात्र अमन सिंह 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें और इसी स्कूल के छात्र मनीष कुमार ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ छठां स्थान प्राप्त किया है। सिटी स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र दिव्यांशू सिंह ने 96.0 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां, संगम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शिवम केसरवानी और जवाहर नवोदय के छात्र आदर्श कुमार ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवां, संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र शशांक सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ नवां और इसी स्कूल की छात्रा अर्पिता श्रीवास्तव ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवां स्थान प्राप्त किया है। परिणाम की घोषणा होते ही बच्चे और अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए परेशान हो उठे।
विज्ञापन

मोबाइल में नेटवर्क न होने के कारण बच्चों ने साइबर कैफे पहुंचकर अपना रिजल्ट देखा। हाईस्कूल की परीक्षा में शिक्षकों ने दिल खोलकर नंबर दिए हैं। जिसका परिणाम रहा कि हाईस्कूल में अधिकांश बच्चे सफल रहे। स्कूल संचालकों का दावा था कि हाईस्कलू में कोई बच्चा फेल नहीं हुआ है। जोगापुर स्थित सेंट जेवियर्स के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में नामांकित 187 सफल हैं। उन्होंने बताया कि 96 बच्चे 80 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल रहे हैं।
सीबीएसई ने बांटे बच्चों को सबसे अधिक नंबर
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं का परिणाम सभी बोर्डों पर भारी पड़ा है। अभी तक बच्चों को नंबर देने में आगे रहने वाला आईसीएसई बोर्ड भी इस बार पीछे छूट गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के टॉपर को 94 प्रतिशत अंक मिले थे, जबकि आईसीएसई बोर्ड के टॉपर को 95 प्रतिशत अंक मिले थे। बुधवार को जारी परिणाम में सीबीएसई बोर्ड ने जिले के टॉपर को 98.2 प्रतिशत अंक दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड के बच्चों को इतना अधिक नंबर बांटने पर अन्य बोर्ड के अभिभावक कानाफूसी करते रहे।

Motor mechanic's son Aditya became the district's topper with 98.2 percent marks.- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें