फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अफसर, इंजीनियर व डाक्टर बनना चाहते हैं टॉपर

विज्ञापन
IAS officer wants to become engineer and doctor topper - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले मेधावियों के हौसले बुलंद हैं। वह आईएएस अफसर व डाक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं। उनका कहना है कि सफलता पाने के लिए मेहनत व लगन की जरूरत है। वह आगे भी जीतोड़ मेहनत कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

98.2 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदित्य आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। वह आगे भी इसी तरह पढ़ाई कर अपना मुकाम हासिल करेंगे। शहर के जोगापुर के रहने वाले आदित्य के पिता जयप्रकाश मोटर मैकेनिक हैं। उनकी माता मंजू गृहणी हैं। आदित्य ने बताया कि वह प्रतिदिन 7-8 घंटे पढ़ाई करते हैं। आगे भी इसी तरह मेहनत व लगन से लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों एवं गुरुजनों को दिया। आदित्य ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत व लगन बहुत ही जरूरी है।
मीराभवन मोहल्ले के रहने वाले उत्कर्ष ने सीबीएसई 10वीं में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 97.8 अंक अर्जित कर अपनी सफलता से उत्साहित उत्कर्ष आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उत्कर्ष के पिता उमेश बहादुर सिंह वाराणसी में पेट्रोलपंप पर काम करते हैं। मां सरिता गृहणी हैं। उत्कर्ष नियमित पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं। उनका कहना है कि यदि सफलता अर्जित करनी है तो मेहनत व लगन से पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन

तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली संस्कृति डाक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं। शहर के सरोज चौराहा के निकट रहने वाले शिव कुमार अपनी बेटी संस्कृति की सफलता से गदगद हैं। शिव कुमार विश्वनाथगंज बाजार स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं। संस्कृति की मां कुसुमलता पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरी खालसा में शिक्षिका हैं। संस्कृति का कहना है कि वह आगे भी अपने सपने को पूरा करने के लिए इसी तरह मेहनत करेंगी। डॉक्टर बनकर वह जरूरतमंदों एवं असहायों का इलाज करेंगी।
टापटेन सूची
नाम प्रतिशत स्कूल
1-आदित्य मौर्या 98.2 संगम इंटरनेशनल
2-उत्कर्ष सिंह 97.8 संस्कार ग्लोबल स्कूल
3-संस्कृति आर्य 97.4 आत्रेय एकडेमी
ऐन्द्री पांडेय 97.4 जवाहर नवोदय विद्यालय
4- स्वाती दूबे 97.2 जवाहर नवोदय विद्यालय
5- अमन सिंह 96.6 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल
6- मनीष 96.2 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल
7- दिव्याशू सिंह 96.0 संस्कार ग्लोबल स्कूल
8- शिवम केसरवानी 95.8 संगम इंटरनेशनल स्कूल
आदर्श कुमार 95.8 जवाहर नवोदय विद्यालय
9- शशंाक सिंह 95.6 संस्कार ग्लोबल स्कूल
10- अर्पिता श्रीवास्तव 95.4 संस्कार ग्लोबल स्कूल
टॉपर को लेकर उठे सवाल
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में टॉपर को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। 98.2 प्रतिशत अंक पाने वाले आदित्य मौर्य के अंक में कंप्यूटर का भी अंक जोडने की बात सामने आ रही है। जबकि अन्य स्कूलों के संचालकों का दावा है कि मेरिट में पांच विषयों के अंक ही जोड़े जाते हैं। कंप्यूटर विषय का अंक मेरिट मेें शामिल नहीं होता है। अन्य स्कूलों का आरोप है कि गलत ढंग से अंकों को जोड़कर अपने बच्चों को सबसे आगे रखा गया है।

IAS officer wants to become engineer and doctor topper- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें